Ishq Shayari in Hindi – 150+ Best प्यार मोहब्बत लव इश्क़ शायरी

Ishq shayari is a beautiful way to show what’s in your heart. You can use it when you feel love, longing, or emotions that are hard to say. Ishq shayari in Hindi puts your feelings into simple lines that anyone can understand and connect with. These shayari help you express mohabbat in a way that feels real and personal.

Love sher shayari is perfect for messages, status captions, or short posts when you want to make someone feel special. Shayari pyar ki can make any relationship feel closer and more meaningful. True love is easier to show when your words match your feelings. You can share these lines with a girlfriend to make her feel loved. You can also send a sweet, heartfelt line to a wife to brighten her day and remind her how much she matters.

Ishq Mohabbat Shayari in Hindi

Ishq Shayari in Hindi

वो कहते हैं इश्क़💓 की वज़ाहत करें
हम कहते हैं फ़क़त महबूब की इताअत करें

बड़ी भयानक होती हैं इश्क़ की सज़ाएं
बंदा पल-पल मरता है मगर मौत नहीं आती

इश्क़💓 ने ग़ालिबؔ निकम्मा कर दिया
वरना हम भी आदमी थे काम के

जब भी आता है मेरा नाम तेरे नाम के साथ
जाने क्यों लोग मेरे नाम से जल जाते हैं

उसकी याद आई है सांसो ज़रा आहिस्ता चलो
धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है

न तुम्‍हें होश रहे और न मुझे होश रहे
इस क़दर टूट के चाहो मुझे पागल कर दो

ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे
एक आग का दरिया है और डूब के जाना है

तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही
तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

उस ने पूछा कि क्या पसंद है तुम्हें
मैं बहुत देर तक उसे देखता रहा

न इश्क़ न कोई ग़म
देखो कितने खुश हैं हम

तोड़ेंगे घमंड इश्क़ का और
इस क़दर सन्न रह जाएंगे
खड़ी रहेगी मोहब्बत और
हम सामने से गुजर जाएंगे

मेरी आँखों में जो ख़ून उतरा है
तेरे इश्क़ का जुनून चढ़ा है

काश तुम्हें ख़्वाब ही आ जाए
कि हम तुम्हें कितना याद करते हैं

पहले लगता था तुम ही दुनिया हो
अब समझ आया तुम भी दुनिया हो

हाय जब इश्क़ किया था तुम से
उफ़ वो आलम मेरी नादानी का

तुम पर मरने से कहीं बेहतर था
हम किसी हादसे में मर जाते

हमारे दरमियां कुछ तो है
चलो फ़ासला ही सही

मुझे अचानक भुला गए हो
किस की बातों में आ गए हो

एक शख़्स का शौक़-ए-मोहब्बत
मेरी पूरी दुनिया उजाड़ गया

उंगलियां फेर मेरे बालों में
ये मेरा दर्द-ए-सर नहीं जाता

बहुत क़रीब से देखा है दुनिया को
तभी तो दूर जाकर बैठा हूँ

आजमाते हैं लोग सब्र मेरा
ज़िक्र तुम्हारा बार-बार करके

Pyar aur Ishq Shayari Hindi for Loved Ones

Ishq Shayari Hindi

फिर आज कौन है मेरी जगह पर
तुम तो कहते थे नहीं तुम-सा कोई

माना कि मेरी ज़ात में सौ ऐब हैं
तू भी तो ख़ुदा नहीं कुछ तो ख़याल कर

मोहब्बत को बस राज ही रहने दो
उस की वज़ाहत मौत होती है

दर्द-ए-दिल दे जाया करो ख़ामोशी के साथ
हम अपनों की नवाज़िश ठुकराया नहीं करते

ये सोच कर ज़ख्मों को जगह दी दिल में
कि घर आए मेहमान को निकाला नहीं करते

फूल खिलने का जो मौसम मेरे दिल में उतरा
तेरे बख़्शे हुए कुछ ज़ख्म अजब, याद आए

उसके झुमकों के साथ दिल मेरा
जाने क्यों दाएँ-बाएँ हिलता है

मेरी मौत पर तुम भी आना
मैं अपने जनाज़े पर रौनक चाहता हूँ

तुम भी थके-हारे हो मेरी तरह
क्या मिला तुम को भी मेरी तरह वफ़ाओं में

और कोई दिल में नहीं आएगा
ख़त्म कर दी है मोहब्बत तुम पर

हर दिल के मुक़द्दर में मोहब्बत नहीं होती
हर शख़्स से हर शख़्स वफ़ा भी नहीं करता

एक ऐसा भी सफ़र करवाया ज़िंदगी ने
जिसमें पाँव नहीं दिल थक गया मेरा

बड़ी ठोकरें खा कर समझदार हुआ हूँ
अब दिल की बातों पर ध्यान नहीं देना

देखता हूँ तस्वीर-ए-यार तो आता है रश्क
हर बात लाज जो अब थी अगर बेवफ़ा न होता

तेरा पहलू, तेरे दिल की तरह आबाद रहे
तुझ पर गुज़रे न क़ियामत-ए-शब-ए-तन्हाई की

हाथ हाथों में जब तुम्हारा था
ख़्वाब वो ज़िंदगी से प्यारा था

तेरी हसीं निगाहों के तबस्सुम की क़सम
सो भी जाऊँ तो तेरे ख़्वाब जगा देते हैं

देख इतना कि नज़र ही लग जाए मुझ को
तेरी नज़र से मर जाना अच्छा लगता है

2 line Ishq Shayari for Girlfriend

Ishq, Pyar Mohabbat Shayari

मोहब्बत को अकीदा, आशिकी को दीन कहता था
कोई था जो मेरी हर बात पर आमीन कहता था

टुकड़े पड़े थे राह में तस्वीर के बहुत
लगता है कोई दीवाना समझदार हो गया

एक हसीं आँख के इशारे पर
काफ़ले राह भूल जाते हैं

किसी तरह की गलतफ़हमियों में मत आना
मैं आदतन भी मोहब्बत से पेश आता हूँ

करने हैं अगर शिक़वे महबूब से वसी
फिर छोड़ दे मोहब्बत कोई और काम कर

लोग जानेंगे तुझे मेरा हवाला देकर
मेरा होना तेरे होने की निशानी होगा

फिर उसके बाद ये बाज़ार-ए-दिल नहीं लगना
खरीद लीजिए साहब, ग़ुलाम आख़री है

बस एक लामहदूद उदासी है
बे अंतहा मोहब्बत के बाद

तुझे भूलने के लिए
तुझ से प्यार नहीं किया

ये इश्क़ का रोग जाता नहीं ख़ुदा की क़सम
गले में डाल के सारे तावीज़ देखे हैं

मेरा इश्क़ माह-ए-सियाम सा
तेरी यादें अज़ान-ए-मग़रिब की

ए इश्क़, तुम मौत के फ़रिश्ते हो क्या
जिस से भी मिलते हो मार ही देते हो

बरसों से तुम्हारे शहर में आ कर ठहरा हूँ
कभी मुझ से मिलने आ जाते तो क्या जाता

मोहब्बत की दुनिया में महबूब जब लाहासिल हो
इंसान मर तो जाता है मगर मौत नहीं आती

हमारे पीछे ज़माना उजड़ा
हम तेरे पीछे उजड़ गए

क़ुबूल जुर्म करते हैं सज्दे में गिर कर ऐ ख़ुदा
सज़ा-ए-मौत मंज़ूर है, पर मोहब्बत अब नहीं करनी

मोहब्बत ऐसा मुनफ़रिद खेल है
जो सीख जाता है वही हार जाता है

फिर चाय की ज़रूरत भला किस को होगी
जब मयस्सर तू हमें, सुबह शाम होगा

बड़ी अजीब सी हालत होती है इस मोहब्बत में
उदास जब यार हो जाए, क़सूर अपना ही लगता है

सफ़र की शाम सितारा नसीब का जागा
फिर आसमान मोहब्बत पे एक हिलाल खिला

Ishq par Shayari do Line

तुम क्या जानो अपने आप से कितना मैं शर्मिंदा हूँ
छूट गया है साथ तुम्हारा और अभी तक ज़िंदा हूँ

बिन तुम्हारे कभी नहीं आई
क्या मेरी नींद भी तुम्हारी है

वो मुस्कुराती है तो मिल जाता है मुझे सुकून
वो शख़्स मेरा इंक़िलाब है, उसे कोई उदास ना करे

जैसे बीमार को आस हो शिफ़ा की
वैसे तेरे तलबगार हैं हम

मुझे उल्फ़त तुझी से है वरना
लोग तुझ से भी ख़ूबसूरत हैं

उदास रातों को देख कर
मुझे मोहब्बत पर तरस आता है

इस राह-ए-मोहब्बत की तुम बात न पूछो
अनमोल जो इंसां थे बेमोल बिके हैं

बड़े सुकून से रुख़सत तो कर दिया उसको
फिर उसके बाद मोहब्बत ने अंतहा कर दी

तुम्हारा क़रब मयस्सर जहाँ भी होगा मुझे
तामाम ज़ीस्त में वो वक़्त मुक़द्दर होगा

तुम मुहब्बत की बात करते हो
मैं मुहब्बत से बात करता हूँ

उतरता नहीं मौत से पहले
इश्क़ ऐसा बुखार है साईं

मोहब्बत और मौत की पसंद तो देखो
एक को दिल चाहिए दूसरे को धड़कन

कभी जो सामना उनका हुआ तो कह देंगे
मोहब्बतों में जो हारें, वो मर नहीं जाते

तेरी गिरफ़्त मेरा हौसला बढ़ाती है
मुझे यूँ ही मुब्तलाए मोहब्बत रखना

तेरे इश्क़ में हार बैठा हूँ
ये कैसा रोग लगा बैठा हूँ

मेरी साँसों में इज़ाफ़ा होता है
जब कभी आपका दीदार होता है

इश्क़ हो और सुकून हो
सुनो जनाब, होश में तो हो

तेरा दीदार ही आँखों की तिलावत ठहरा
ये मेरा इश्क़ मुकद्दस है इबादत जैसा

Beautiful Ishq Shayari in English and Hindi

Koi to dila de, qaid-e-ishq se rihaayi
Vaada raha phir nahi karunga, daawa mohabbat ka

Ye mohabbat ki kahaani nahi marti
Log mar jaate hain kirdaar nibhate nibhate

Mere sukoon ki ibtida se lekar
Meri aziyat ki aakhri hadd ho tum

Baanhon mein bhar kar woh kehte hain narm se lehje mein
Sukoon maysar hota hai qabze mein aa kar tere

Meri rooh ki awaaz ho tum
Kaha na ki bahut khaas ho tum

Tu mile ya na mile mere muqaddar ki baat hai
Sukoon bahut milta hai tumhein apna soch kar

Kya yahi hai kamaal ishq-o-mohabbat karne ka
Umar jeene ki hai aur shauk marne ka

Mujhe bas ishq hai
Koi umeed nahi tum se

Dekh itna ke nazar hi lag jaaye mujh ko
Teri nazar se mar jaana accha lagta hai

Judaai to mohabbat ki pehchaan hua karti hai
Tum sirf mere ho, is baat ka khayaal rakhna

Masoom kis qadar tha main aaghaaz-e-ishq mein
Aksar to uske saamne sharma gaya hoon main

Kab tujhe ishq pe majboor kiya hai humne
Hum to bas yaad dilaate hain, chale jaate hain

Suna hai bole to baaton se phool jhadte hain
Ye baat hai to chalo baat karke dekhte hain

Tum mile ho to sab yun hai jaisa
Elaan‑e‑jannat ho gunahgaar ke liye

Bade sukoon se ruksat to kar diya usko
Phir uske baad mohabbat ne inteha kar di

Teri mohabbat se lekar tere alvida kehne tak
Maine sirf chaaha tujhe, tujh se kuchh nahi chaaha

Ye ishq ka rog jaata nahi Khuda ki qasam
Gale mein daal ke saare taaveez dekhe hain

Mohabbat aur Sacha pyar Shayari

ये आरज़ू है कि मैं तुझे ख़ुद से ज़्यादा चाहूँ
मैं रहूँ या न रहूँ मेरी वफ़ा याद रखोगे

और क्या चाहिए तुम्हें मेरी मोहब्बत का सबूत
मुझे तो तुम्हारे नाम के लोग भी अच्छे लगते हैं

हमें अपनी मोहब्बत पे इतना तो यक़ीन है
वो मुझे छोड़ सकता है मगर भुला नहीं सकता

पहले प्यार करता है फिर इकरार करता है
मोहब्बत भी इंसान एक बार करता है

तुम्हें बताऊँ क्या कि क्या है मोहब्बत?
मेरे दिल का सुकून, मेरी रूह का चैन है मोहब्बत

तेरा मगरूर हो जाना बजा था
मुझे तुझ से मोहब्बत जो हो गई थी

तुम से ही थी, तुम से ही है
मोहब्बत जो थी, मोहब्बत जो है

दुनिया के सितम याद, न अपनी ही वफ़ा याद
अब मुझको नहीं कुछ भी, मोहब्बत के सिवा याद

लफ़्ज़ों से कहाँ लिखी जाती हैं ये बेचैनियाँ मोहब्बत की
मैंने तो हर बार तुम्हें दिल की गहराइयों से पुकारा है

सुनो, मुझ से नहीं होता कि दलीलें दूँ, मिसालें दूँ
मेरी आँखों में लिखा है—मुझे तुम से मोहब्बत है

चलो, उस ने मोहब्बत कुछ तो निभाई है
एक हाथ पर मेरे नाम की मेहँदी लगाई है

ज़रूरी नहीं हर तअल्लुक़ की वजह मोहब्बत है
कुछ रिश्ते मोहब्बत से ऊँचा मक़ाम रखते हैं

मोहब्बतों की क़ैदियों को ज़ंजीरों की क्या जरूरत
मोहब्बत अगर दिल में हो तो तस्वीरों की क्या जरूरत

क़तरा क़तरा मेरे हल्क को तर करती है
मेरी रग रग में तेरी मोहब्बत सफ़र करती है

जो मोहब्बत इज़्ज़त दे कर सजाई जाती है
यक़ीन मानो, वो हमेशा निभाई जाती है

इश्क शायरी हिंदी में

ख़्वाहिश इतनी कि बस कुछ ऐसा मेरा नसीब हो
वक़्त चाहे जैसा भी आए, बस तू मेरे क़रीब हो

मेरे पास में होता तो रख लेता तुम्हें अपने दिल में छुपा कर
कि तुम्हें सब देखते हैं और मुझसे यह देखा नहीं जाता

उसकी आँखों में मुझे हिज्र का ग़म दिखता है
दिल यह कहता है कि मैं चूम लूँ आँखें उसकी

आए हो जो आँखों में, कुछ देर ठहर जाओ
एक उम्र गुजरती है, एक ख़्वाब सजाने में

इतनी मोहब्बत दूँ कि हो जाए आखिर तू मेरा
फिर ज़माने को तेरे लिए तरपता देखूँ

मत छीन अपना नाम मेरे लब से इस तरह
इस बेनाम ज़िंदगी में तेरा नाम ही तो है

वक़्त ने बदल दिया लोगों का मायार-ए-ज़ौक़
वरना हम भी वो लोग थे जो अक्सर याद आता करते थे

जो तुम्हें देखने से मिलता है
मसला उस सुकून का है

सुकून-ए-क़लम तुम से है, सुकून-ए-जान भी तुम हो
ताज़्जुब कि सीने में जहाँ दिल था, वहाँ तुम हो

तसवीर-ए-इश्क़ आईना हुस्न बन गई
सारा जहाँ हमें उन्हें हम देखते रहे

रुख़ देख के खुद बन गया आईने की सूरत
बैठा जो मुसव्विर तेरी तसवीर बनाने

हज़ार आए तलबगार दिल की बस्ती में
हुई न हम से ख़ियानत के दिल तुम्हारा था

जब तलब होती है तेरे दीदार की
हम ख़ामोशी से अपनी आँखें बंद कर लेते हैं

तुम कभी सामने आके बैठो और फिर
आँख और ज़बान का झगड़ा देखो

सात रंग और आठ अजूबे एक तरफ
तू नायाब है, तेरा कोई मूल नहीं जाना

मुझ से कोई पूछे फूल खिलने का अमल
मैं उसको तेरे हँसने का किस्सा सुनाऊँ

अजब नशा है तेरे क़ुरब में कि जी चाहे
यह ज़िंदगी तेरी आगोश में गुज़र जाए

जब उसका नाम आए किसी की ज़बान पर
उस वक़्त गौर से मेरे चेहरे का हाल देख

Ishq Quotes in Hindi

“इश्क़ वो है जो बिना कहे भी समझ आ जाता है।”

“तुम्हारे बिना ज़िंदगी अधूरी लगती है।”

“दिल की हर धड़कन तुम्हारा नाम लेती है।”

“इश्क़ में लफ़्ज़ कम और एहसास ज़्यादा होता है।”

“तुम मेरी सबसे प्यारी आदत हो।”

“इश्क़ वो है जो रात को भी चैन से सोना नहीं देता।”

“तुम्हारी मुस्कान मेरी दुनिया रोशन कर देती है।”

“मोहब्बत का सबसे बड़ा असर यादें होती हैं।”

“तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में हो, बस यही काफी है।”

“इश्क़ में छोटी छोटी बातें सबसे याद रह जाती हैं।”

“तुम मेरी खुशी का सबब हो, और ग़म भी कम कर देते हो।”

“इश्क़ का असली मज़ा सिर्फ़ दिल से महसूस होता है।”

“तुम्हें देखकर ही दिन बन जाता है।”

“मोहब्बत वो है जो वक़्त के साथ और गहरा होता है।”

“तुम मेरी ज़िंदगी का वो हिस्सा हो जो कभी ख़त्म नहीं होता।”

“इश्क़ में कभी कभी बस चुप रहना भी प्यार होता है।”

“तुम्हारी यादों में खोया रहता हूँ मैं।”

“मोहब्बत सिर्फ़ चाहत नहीं, समझना भी है।”

“तुम मेरी दुनिया के सबसे प्यारे पल हो।”

“इश्क़ वो है जो दूरी के बाद और गहरा लगता है।”

“तुम मेरी हर दुआ में छुपे हो।”

“इश्क़ में सबसे खूबसूरत चीज़ वो होती है जो लफ़्ज़ नहीं बन पाती।”

“तुम मेरी ज़िंदगी के वो राज़ हो जो सिर्फ़ दिल समझता है।”

“इश्क़ में सिर्फ़ साथ ही नहीं, यादें भी साथ होती हैं।”

“तुम मेरी दुनिया हो, और मैं तुम्हारा हमसफ़र।”

Conclusion

Ishq Shayari in Hindi is a way to show what’s in your heart for your lover. If you want to tell your girlfriend or wife how much you care, or just celebrate true love, these shayari can make those moments really special. These lines make it easier to share your feelings and bring you closer to the people you love. Keep these Ishq Shayari in Hindi handy, and let your heart speak in words that really mean something.

Leave a Comment